Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व कप्तान ने अंग्रेजों को किया आगाह, कहा- कोहली की ये खासियत बनेगी इंग्लैंड के लिए खतरा

नई दिल्ली। अभ्यास मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही ज्यादा खास नहीं रहा हो फिर भी भारतीय टीम के कप्तान कोहली का खौफ कायम है। कोहली के जज्बे की दुनिया कायल है। कोहली की इस खासियत को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने इंग्लैंड टीम को आगाह करते हुए चेताया है।

गूच ने बीसीसीआई को दिये इंटरव्यू में कहा-'कोहली इस समय शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं और मेरा मानना है कि इंग्लैंड के लिये खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि वह इंग्लैंड में अपना रिकॉर्ड सुधारने के लिये पूरा जोर लगा देंगे। हर खिलाड़ी सभी तरह के हालात में अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाना चाहता है।'

विराट कोहली और जो रूट की तुलना के सवाल पर गूच ने कहा कि दोनों ही वर्ड क्लास खिलाड़ी बताते हुए कहा कि दोनों मैच विनर खिलाड़ी हैं। दोनों को खेलते देखते हुए मजा आता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं याद रखना चाहिए कि इन दो खिलाड़ियों ने कितने रन बनाए हैं बल्कि यह याद रखना चाहिए कि इन दो खिलाड़ियों की पारी से उनकी टीम को जीत में मदद मिली है। 50 रन और 150 रन बनाने से ज्यादा जरूरी है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई है।यह पल खिलाड़ियों के लिए ज्यादा गर्व का होता है।भारतीय टीम के बारे में उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम पहले से काफी सुधार हुई है अब उनके ऊपर से 'पुअर ट्रवैलर' का टैग हटा लिया जाए।

कड़ी टक्कर वाली सीरीज:
ग्राहम गूच का मानना है कि गर्मी के बावजूद यह काफी टक्कर की सीरीज होगी। उन्होंने कहा, 'इस समय मौसम बड़ा असामान्य है। पिछले आठ हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इस समय भारत में भी इतनी गर्मी नहीं है। गेंद काफी मूवमेंट ले रही है जिसका तेज गेंदबाजों को फायदा होगा। मुझे लगता है कि यह काफी टक्कर वाली सीरीज होगी।

इंग्लैंड जीते सीरीज:
गूच का कहना है कि बतौर अंग्रेजजी खिलाड़ी मै चाहता हूं कि इंग्लैंड जीते लेकिन पिछले प्रदर्शन पर नजर डाले तो इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा है। इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलियाने 0-4 से हराया और न्यूजीलैंड ने भी शिकस्त दी।पाकिस्तान के साथ ड्रा खेला।इंडिया की टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से शीर्ष पर पहुंची है।इसलिए ये सीरीज काफी कड़ी टक्कर होगी।

Story first published: Sunday, July 29, 2018, 11:13 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+