Video: विदेशी मीडिया ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारत पर जितना आक्रामक दबाव मैदान पर होगा उतना ही आक्रामक माहौल मैदान के बाहर भी है। मैच शुरू होने से पहले ही कोहली को उनके पुराने प्रदर्शन की याद दिलाकर उन्हें नर्वस करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने एक वीडियो शेयर कर विराट कोहली की चुटकी ली है।
इस वीडियो में इस तरफ इशारा किया जा रहा है कि कोहली से भले ही विदेशी पिचों पर रन बनता हो लेकिन कोहली इंग्लैंड में रन बनाने में नाकाम रहे हैं। वीडियो में 2014 टेस्ट सीरीज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये कोहली का पसंदीदा शॉट है। दरअसल इस वीडियो में कोहली ऑफसाइड की गेंद पर एक ही तरह का शॉट खेलते हुए स्लीप में कैच होते नजर आ रहे हैं ।इस वीडियो में इस बात का तंज कसा गया है।
वहीं, इस संदर्भ में विराट कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह ऐसे कमेंट्स पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। कोहली 2014 में 5 टेस्ट की सीरीज में 134 रन ही बना सके थे। इस सीरीज को भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में बढ़त बनाने के बावजूद 1-3 से गंवाया था।
कोहली कहते हैं कि पहले वह इन चीजों के बारे में पढ़ते थे लेकिन अब वह इन चीजों को नजर अंदाज करते हैं। उनका कहना है कि वह अब ऐसा कुछ नहीं पढ़ते और वह वास्तव में ऐसी चीजों से अनजान रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
