Commonwealth Games की वेबसाइट से सुशील कुमार का नाम गायब, IOA ने दी सफाई
नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन को अभी पांच दिन भी नहीं हुए हैं कि गोल्ड कोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से सुशील कुमार का नाम रहस्यमय रूप से गायब है, दो बार ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को अब शुक्रवार तक इंतजार करना होगा कि क्या वह उन्हें जगह मिलती है या नहीं। सुशील कुमार का नाम न होने से हर कोई हैरान है, वहीं भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस पर अपनी सफाई दी है।
सुशील का नाम न होने पर भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) इस पूरे मामले से अनजान थे, जब उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को समिति के सामने उठाया जाएगा। जॉर्जिया में ट्रेनिंग ले रहे सुशील कुमार को गुरुवार को शाम को डब्लूएफआई अधिकारियों को कई बार फोन कॉल करने पड़े।
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का कहना है कि सुशील का नाम न होना टेक्निकल गलती हो सकता है। क्योंकि सुशील कुमार को पहले ही कार्ड दिया जा चुका है। अंतिम दल सूची के नामों की लिस्ट को आयोजन समिति को सौंपा जा चुका है, उसमें सुशील कुमार का नाम है।
हालांकि, ये दिलचस्प बात यह है कि,34 वर्षीय खिलाड़ी सुशील कुमार एकमात्र भारतीय पहलवान हैं जिनका नाम गायब है। बता दें, पिछले कुछ समय से सुशील कुमार का संघ और फेडरेशन के कुछ सदस्यों के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे हैं।
आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, मैंने दल के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी मांगी है कि क्या गलत हुआ, कहां चूक हुई। हमारी तरफ से सब कुछ साफ और स्पष्ट है। सारी पेपर कार्य किया जा चुका है। मान्यता कार्ड भी दिया जा चुका है।
बता दें, साल 2014 के ग्लासगो के कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ये उनके लिए बड़ा आयोजन होगा, जिसमें सुशील कुमार भाग ले रहे हैं। चोट के कारण सुशील कुमार एक साल तक खेलों से दूर रहे थे। साल 2016 में वो वापस मौदान पर लौटे, लेकिन खेल से ज्यादा वो दूसरी वजहों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहे।
यह भी पढ़ें- IPL 11: वार्नर के जाने से भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
