ट्वेंटी-20 मैच : दक्षिण अफ्रीका को मिला 183 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 89 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 21 और डेविड हसी ने 19 रन बनाए।
वार्नर ने अपनी 47 गेंदों की पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। वार्नर ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस तरह उनके नाम ट्वेंटी-20 मैचों का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड दर्ज हो गया।
सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन ठोंक दिए थे। यह वही मैच था, जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 38 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि मखाया एंटिनी और एल्बी मोर्कल ने दो-दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications