आईपीएल : 15 मिनट देरी से समाप्त होंगे मुकाबले
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक इसका कारण यह है कि आयोजन समिति ने इस साल प्रत्येक पारी में 10 ओवर के खेल के बाद साढ़े सात मिनट का विश्राम देने का फैसला किया है।
विश्राम के दौरान मैदान पर कोई गतिविधि नहीं होगी लेकिन यह 'तयशुदा' विश्राम कमाई के लिहाज से आईपीएल प्रबंधन के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान टेलीविजन विज्ञापनों की होड़ रहेगी, जिससे आयोजकों को करोड़ों डॉलर की कमाई हो सकती है।
साढ़े सात मिनट के ब्रेक के दौरान मैदान में मौजूद दर्शक जहां संगीत बैंड को प्रदर्शन करते देख सकेंगे वहीं टीवी के दर्शकों को इस कार्यक्रम को ढाई-ढाई मिनट के तीन भाग में दिखाया जाएगा। ढाई-ढाई मिनट के दो भागों को विज्ञापन पाने के लिए बेचा जाएगा।
आईपीएल आयोजन समिति के इस फैसले के बावजूद मैचों के सीधे प्रसारण के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। मैचों का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से और रात आठ बजे से होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications