शुरुआती झटकों के बाद पाकिस्तान की 'कछुआचाल' बल्लेबाजी (लीड-1)
पाकिस्तानी टीम ने 12 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (2) और कप्तान यूनुस खान (7) के विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद अहमद शाहजाद (नाबाद 16) और मिस्बाह-उल-हक (नाबाद 19) बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर की समाप्ति तक अपनी टीम का कुल योग दो विकेट के नुकसान पर 48 रनों तक ले गए।
खबर लिखे जाने तक शाहजाद ने 43 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया था जबकि मिस्बाह ने भी इतने ही गेंदों का सामना किया था।
पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे चल रही है। दुबई में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया के नाम रहा था।
इस श्रृंखला का आयोजन मूल रूप से पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पाकिस्तान दौरा करने से इंकार किए जाने के बाद इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications