पाकिस्तान के कप्तान ने बताया- इस वजह से इंग्लैंड में भारत से अच्छा खेली पाकिस्तान की टीम
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।शुरुआत के दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम आलोचनाओं से घिर गई है। कोहली की कप्तानी से लेकर रवि शास्त्री के प्रशिक्षण तक पर सवाल उठ रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत की खामियां गिनाई है। सरफराज ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने कहा कि जो भी एशियाई टीम इंग्लैंड जाती है उस वहां जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उपमहाद्वीप की टीमों के लिए कठिनाई होती रहती है।
पाक की तैयारी भारत से बेहतर:
भारत की हार के कारण बताते हुए कहा हमने बेहतर तैयारियां की थी। 2016 में मैंने पहली बार इंग्लैंड का दौरा किया था, तब टेस्ट सीरीज शुरू होने से 25 दिन पहले ही हमारी टीम वहां पहुंच गई थी। हमने 10 दिन का कैंप लगाया और फिर दो प्रैक्टिस मैच खेले।
अभ्यास मैच पर ध्यान:
पाकिस्तान के कप्तान ने इस बार के दौरे पर बयान देते हुए 2018 के दौरे पर हमने तीन अभ्यास मैच खेले।हमारी तैयारियां बेहतर थी हमने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया।
बता दें कि अपनी कप्तानी में पहले दौरे के दौरान उन्होंने 1-1 से बराबर रही थी वहीं,2018 में सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
