करियर की खातिर अमेरिका में बस सकते हैं लेटन हेविट
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सन हेराल्ड' ने खबर दी है कि 27 वर्षीय हेविट, उनकी पत्नी बेक कार्टराइट और उनके दो बच्चे एक महीने के भीतर अमेरिका जा सकते हैं।
पत्र के मुताबिक विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हेविट अपनी व्यक्तिगत रैंकिंग के 100 से नीचे चले जाने से काफी आहत हैं और यही कारण है कि खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए वह अमेरिका का रुख करना चाहते हैं।
साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हेविट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और वह पहले ही दौर से बाहर हो गए।
हेविट ने हालांकि आस्ट्रेलिया छोड़ने का हमेशा से विरोध किया है लेकिन इस बार करियर की चिंता ने उन्हें टेनिस का गढ़ कहे जाने वाले अमेरिका जाने के लिए मजबूर कर दिया है।
हेविट ने अमेरिका में अपने लिए मकान की खोज भी शुरू कर दी है। वह सैन जोस, मेम्फिस, इंडियन वेल्स या फिर हॉस्टन में रहने के बारे में सोच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications