क्रिकेट देखने के लिए पार्टी मीटिंग कैंसल कर दिया करते थे करुणानिधि, धोनी से था खास लगाव
नई दिल्ली। तमिलनाडु की सियासत की नई परिभाषा गढ़ने वाले पूर्व मुख्मंत्री एम. करुणानिधि ने मंगलवार की शाम को चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनेक निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और राजनैतिक गलियारों के साथ-साथ हर क्षेत्र के लोग उनके निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं। बता दें कि करुणानिधि पिछले 10 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। खास बात यह है कि करुणानिधि का क्रिकेट जगत से भी खास लगाव था वो कई बार मैच देखने के लिए वो पार्टी की मीटिंग भी कैंसल कर दिया करते थे। वहीं करुणानिधि ने 2013 में एक ट्वीट में लिखा था कि पहले उनके फेवरेट क्रिकेटर कपिल देव थे लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी हो गए हैं। उनके देहांत के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह से अपना दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी ।
|
रैना ने परिवार को बंधाया ढांढ़स
भारतीय स्टार बल्लेबाज और फील्डर सुरेश रैना ने करुणानिधि की देहांत की खबर पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी, और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की दुआ भी की।
|
सहवाग ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रखने वाले पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के देहांत पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना भी दी और साथ ही साथ तमिलनाडु के लोगों से अपील की कि वो शांति व्यवस्था बनाए रखें।
|
सचिन के भी फैन थे करुणानिधि
क्रिकेट जगत से करुमानिधि की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी उनके बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। सचिन की बायोग्राफी के साथ करुणानिधि की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं।
|
खुद भी आजामाया करते थे क्रिकेट में हाथ
करुणानिधि सिर्फ खेल के पेरशंसक ही नहीं थे बल्कि वो खुद भी क्रिकेट में अपना हाथ आजमाते थे। इस वीडियो में वो अपने पोते के साथ इंडोर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
