INDvsENG: ...तो इस वजह से कप्तान कोहली ने कुलदीप यादव को दिया दूसरे टेस्ट में मौका
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद अहम है, लेकिन बारिश ने इसमें खलल डाल रखी है। टॉस होने पर भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए। बल्लेबाजी में शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह मिली, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने उमेश यादव की जगह ली। इन दोनों के अलावा प्लेइंग इलेवन में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने कोई और परिवर्तन नहीं किया। कप्तान विराट ने टॉस के बाद इस बात का खुलासा किया कि क्यों उमेश यादव की जगह कुलदीप को टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
ये बताई वजहः विराट ने टॉस के बाद कहा, 'सही बताऊं तो मैं टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेता। सिर्फ आज की बात नहीं है बाकी दिनों पर भी नजर डालें तो पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहता। पिच हार्ड और ड्राई है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। एजबेस्टन से काफी बेहतर विकेट है। साथी खिलाड़ी कॉन्फिडेंट हैं। बल्लेबाजों, गेंदबाजों को अपने हिस्से का प्रदर्शन करना होगा। विराट ने आगे कहा, 'हम टीम में केएल राहुल को बैटिंग ऑर्डर में शिखर धवन की जगह ऊपर लाएंगे और चेतेश्वर पुजारा को राहुल की जगह खिलाया जाएगा। कुलदीप यादव को उमेश यादव की जगह टीम में लाया गया है। विकेट ड्राई है और इसी वजह से कुलदीप को टीम में रखा गया। हमें एक अटैकिंग रिस्ट स्पिनर की जरूरत थी और कुलदीप ये कमी पूरी करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
