Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND: पूर्व कप्तान का दावा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले गए पहेले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम को कम आंकने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज को लेकर भविष्याणी की है। नासिर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ये सीरीज हार जाएगा। नासिर का कहना है कि इंग्लैंड ये सीरीज 3-2 से अपन नाम करेगा। 5 मैचों में से एक भी मैच ड्रॉ नहीं होगा, मुझे लगता है कि दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

गिनाई भारत की खामियां:

नासिर ने कहा कि एजबस्टन टेस्ट में अगर भारतीय टीम ने 2-3 कैच नहीं ड्राप किए होते तो शायद इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 0-1 से पीछे होती। उन्होंने कहा कि तैयारियों में कमी की वजह से ही भारतीय टीम को हार मिली। 4 दिन के प्रैक्टिस मैच को 3 दिन का कर दिया गया साथ ही चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट के जबरदस्त खिलाड़ी को बाहर बैठा दिया गया।

गौरतलब है कि भारत को पहले टेस्ट मैच में 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के भेंट चढ़ गया।भारत इस मैच में जीत से वापसी करना चाहेगा।

Story first published: Friday, August 10, 2018, 11:24 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+