Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दादा के हाथ आएगी बीसीसीआई की कमान! अगले अध्यक्ष हो सकते हैं सौरव गांगुली

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द एक नई जिम्मेदारी निभाते दिख सकते हैं।खबर है कि भारतीय बोर्ड नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत सौरव गांगुली के लिए मन बना रहा है। ( बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन)कैब में गांगुली का तीसरा कार्यकाल है।

अनुभवी खिलाड़ी:
सौरव गांगुली को मैदान से लेकर कागजी कार्रवाई तक का अनुभव है वह बीसीसीआई की तकनीकि समिति, क्रिकेट सलाह समिति और आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिंल के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि सौरव गांगुली यदि बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उन्हें 2 साल बाद ही यह पद छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि नए नियमों के मुताबिक लगातार 6 साल तक ही कोई व्यक्ति बोर्ड में प्रशासनिक पद पर रह सकता है।

कैब से देना होगा इस्तीफा:
गांगुली मैदान से लेकर दफ्तर दोनों पहलूओं का अनुभव है इसलिए उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने में खासा दिक्कत नहीं होनी चाहिए। नए अध्यक्ष पद के लिए गांगुली बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हालांकि गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम देने के लिए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना होगा। लेकिन उनके लिए अच्छी बात ये है कि बाकी अधिकारियों की तरह उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड नहीं लेना पड़ेगा।

नए संविधान के मुताबिक लागू किए गए कूलिंग ऑफ पीरियड के कारण कई मौजूदा और पूर्व प्रशासक बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे हालात में सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार होकर उभरे हैं।

बता दें कि सौरव गांगुली ने 2008 में क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया था।लेकिन 2012 तक उन्होंने आईपीएल खेला। इसके बाद गांगुले ने क्रिकेट की प्रशासनिक गतिविधियों की ओर रुख किया।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 17:18 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+