PICS: इंग्लैंड दौरे से वापस आते ही कुछ इस लुक में नजर आए एमएस धोनी
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से वापस आ चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। बता दें कि भारत ने इंग्लैंड के साथ तीन टी--20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जिसमें उसने टी-20 सीरीज पर कब्जा तो किया लेकिन वनडे मुकाबले में अपना असर दिखाने में भारतीय टीम फेल रही। इस दौरे पर एक और जो सबसे खास बात थी जो चर्चा में थी वो था धोनी का लुक। हालांकि भारत लौटते ही धौनी का फिर से अपने यंग और डैशिंग लुक में नजर आए।
बता दें कि पूर्णा पटेल के संगीत फंक्शन में धौनी बिल्कुल अलग अवतार में दिखे। पूर्णा और धोनी की पत्नी साक्षी बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस मौके पर धोनी की बेटी जीवा भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस मौके पर धोनी ने ऑलिव ग्रीन कलर का कुर्ता और ब्लैक बॉटम पहन रखा था। इंग्लैंड दौरे पर जहां धौनी सफेस दाढ़ी और सफेद बाल में दिख रहे थे वहीं इस फंक्शन में क्लीन शेव्ड और बालों में कलर लगाकर पहुंचे। गौरतलब हो कि तीसरे वनडे के बाद जब धोनी ने अंपायर से गेंद ली थी तो उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गईं थी।
Story first published: Friday, July 20, 2018, 9:18 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
