अब फुटबॉल के मैदान पर दिखेगी बोल्ट की रफ्तार, करने जा रहे हैं पदार्पण
नई दिल्ली। रेस ट्रैक पर उसैन बोल्ट को हवा से बातें करते आपने देखा ही होगा लेकिन अब अगर आप उन्हें फुटबॉल के माैदान पर फुटबॉल के पीछे भागते देखें तो आश्चर्यचकित ना हो। ऐसा जल्द होने वाला है, आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन फर्राटा किंग उसेन बोल्ट पेशेवर फुटबालर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिये ए लीग के सेंट्रल कोस्ट मराइनर्स के साथ अनिश्चित काल के लिये अभ्यास करेंगे।
पिछले साल एथलेटिक्स को अलविदा कहने वाले बोल्ट मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रशंसक हैं और लंबे समय से फुटबाल खेलना चाहते हैं। वह जर्मनी, नार्वे और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के लिये खेल चुके हैं ।
क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा ,'' क्लब और उसेन बोल्ट के बीच करार पेशेवर फुटबाल खेलने के करार की गारंटी नहीं देता।आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन को हालांकि इसके जरिये पेशेवर फुटबाल खेलने का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। ए लीग सत्र अक्तूबर से शुरू हो रहा है।
बोल्ट ने कहा कि, 'मैंने हमेशा से कहा है कि कुछ भी हो सकता है। सीमाओं के बारे में मत सोचो। मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' 8 बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट और 100 तथा 200 मीटर में विश्व रेकॉर्ड बनाने वाले बोल्ट ने जर्मनी के क्लब बोरसिया डॉर्टमंड, साउथ अफ्रीकी क्लब सनडाउन और नॉर्वे के क्लब स्ट्रोमस्गोडसेट के साथ भी अभ्यास किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
