इंस्टाग्राम पर ट्रोल हुईं धोनी की पत्नी साक्षी, आए कुछ इस तरह के कमेंट्स
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स किसी को भी नहीं छोड़ते इनकी जद में मशहूर हस्तियां भी आ जाती है। ताजा मामला महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली साक्षी को ट्रोलर्स ने बेवजह खरी खोटी सुना दी।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से वापस लौट आए हैं। भारत आते ही धोनी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी में शरीक हुए। इस शादी में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसके बाद यूजर्स उनके पहनावे को लेकर भड़क गए। कमेंट मे लिखा कि धोनी को उन्हें इस तरह के कपड़े पहनने से रोकना चाहिए। जबकि उस तस्वीर में किसी किस्म की अश्लीलता नहीं दिख रही है।
कुछ लोगों ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है। यूजर्स ने लिखा है कि यह उनकी निजी जिंदगी है उन्हें उनकी मर्जी के कपड़े पहनने दो।
फोटो पर , 'माही का नाम मत डुबाओ' तो कोई कह रहा है, 'अपने बारे में नहीं तो माही भाई के बारे में ही सोच लो।' ऐसे कमेंट आए। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने खुद ही साक्षी के कपड़े बताने लगा, उसने लिखा, 'आप इस ड्रेस में परफेक्ट नहीं लगती। साड़ी या कुछ और पहनो'
Story first published: Wednesday, August 1, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

