स्मिथ की हालत देख 20 मिनट तक रोया नन्हा फैन, क्रिकेटर ने मैसेज भेजकर मांगी माफी
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को बॉल टेम्परिंग में दोषी पाए जाने के बाद एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को गेंद से छेड़खानी विवाद के लिए पूरे देश से मांफी मांगी है। स्मिथ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कप्तान होने के नाते इस घटना की पूरी जिम्मेदारी ली और अपने किए पर मांफी मांगी। इस दौरान स्मिथ कई बार रो पड़े और रोते हुए ही उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को अलविदा कहा।
|
"उम्मीद है कि मैं इस नुकसान की भरपाई कर पाऊंगा"
स्मिथ की ये हालत उनके कई फैंस के लिए बुरी तरह से दुख दे दई। इसी में एक नन्हा फैन भी शामिल था जो स्मिथ को रोता देख 20 मिनट तक खुद रोता रहा। दरअसल स्मिथ ने माफी मागते हुए कहा, "मैंने मेरी तरफ से फैसले लेने में गलती की। मैं शर्मिदा हूं और दिल से माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि मैं इस नुकसान की भरपाई कर पाऊंगा।" यही नहीं स्मिथ से जब बच्चों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं बच्चों को एंटरटेन करना पसंद करता हूं। लेकिन मैंने उन्हें दुख पहुंचाया है। मुझे माफ कर दो।" इतना कहकर स्मिथ जोर-जोर से रोने लगे।
|
"स्मिथ को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोता देख बहुत रो रहा था"
हालांकि जिस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान स्टीव स्मिथ रो रहे थे। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही एक 9 साल का बच्चा भी स्मिथ को देखकर रो रहा था। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज चैनल की रिपोर्टर डेबराह नाइट ने इस घटना पर एक भावुक ट्वीट किया है। डेबराह नाइट ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्मिथ की "वह स्टीव स्मिथ को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोता देख बहुत रो रहा था। मैं उसे और उसके जैसे तमाम बच्चों को यही कहना चाहती हूं कि वो स्टीव स्मिथ को खत लिखें और बताएं कि वह उन्हें कितना पसंद करते हैं।"

"मुझे बहुत दुख है कि वो मेरी वजह से दुखी हुआ"
इस ट्वीट को काफी लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। हालांकि इस ट्वीट पर स्टीव स्मिथ ने खुद सीधे मैसेज किया। स्मिथ ने अपने मैसेज में लिखा- ''क्या आप अपने बेटे को मेरी तरफ से सॉरी बोल सकती हैं। मुझे बहुत दुख है कि वो मेरी वजह से दुखी हुआ।''
|
"अब वह आपको और ज्यादा पसंद करेगा"
स्टीव स्मिथ से मिला यह खास मैसेज देखकर डेबराह नाइट काफी हैरान थीं। उन्होंने स्मिथ का शुक्रिया अदा करते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा- "थैंक्यू स्टीव। मेरा बेटा आपको बताना चाहता है कि अब वह आपको और ज्यादा पसंद करेगा।"
|
''कोई पीआर स्टंट नहीं है''
डेबराह ने एक अन्य ट्वीट में साफ किया कि इस मैसेज को शेयर करने के पीछे कोई पीआर स्टंट नहीं है। उन्होंने लिखा है- "मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि स्मिथ ने मुझे यह संदेश पब्लिक करने के लिए नहीं कहा है। ना ही यह किसी पीआर कैंपेन का हिस्सा है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
