डिविलियर्स की चालाकी से इस तरह पकड़ा गया था दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में बॉल टेम्परिंग
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद से क्रिकेट जगत में सनसनी मची हुई है। जहां एक तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पूरे देश में फजीहत हो रही है तो वहीं अब स्मिथ और वार्नर पर एक साल के बैन का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इन सभी विवादों के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने दावा किया है कि उसने कैमरामैन को पहले से ही बॉल टेम्परिंग को लेकर आगाह कर दिया था।

स्मिथ की बेईमानी का पर्दाफाश अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग से किया
दरअसल पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज फैनी डिविलियर्स ने दावा किया है कि उन्होंने स्मिथ की बेईमानी का पर्दाफाश अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग से किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि इस घटना को स्मिथ सहित खुद बेनक्रॉफ्ट ने स्वीकार लिया है और अब इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गहन जांच कर रही है।

'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कुछ गड़बड़ करने वाले हैं'
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फैनी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कुछ गड़बड़ करने वाले हैं। वह इस बात को भी मानने को तैयार नहीं थे कि डर्बन और पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने स्वाभाविक रिवर्स स्विंग हासिल की थी। इसलिए उन्होंने केटपटाउन में कैमरामैन को शुरुआत में ही सतर्क कर दिया था।

'खुरदरापन लाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त करना पड़ता है'
एक रेडियो चैनल से बात करते हुए फैनी डिविलियर्स ने कहा, 'घास वाले विकेटों पर बॉल में इस तरह का बदलाव नहीं हो सकता है। ऐसी पिचों पर गेंद के एक हिस्से में खुरदरापन लाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त करना पड़ता है। आपको बॉल के एक हिस्से को गीला और भारी बनाना पड़ता है।'

'गेंद को खुरचने पर ही इतनी जल्द रिवर्स स्विंग होती है'
उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 30वें ओवर से ही रिवर्स स्विंग हासिल करना शुरू कर दिया था। बॉल को किसी लोहे की वस्तु से खुरचने पर ही इतनी जल्द रिवर्स स्विंग हासिल की जा सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल तो इस मामले में जांच चल रही है और जल्द ही चौंकाने वाला फैसला लिया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
