CWG 2018: साइना नेहवाल की शिकायत के बाद जागा प्रशासन, पिता को मिला विलेज अक्रेडटैशन
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया स्थित गोल्ड कोस्ट में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के पिता को विलेज अक्रेडटैशन दे दिया गया है। यह जानकारी इंडियन ओलंपिक एसोशिसन ने दी है। बता दें कि नेहवाल ने 2 अप्रैल को ट्वीट्स के जरिए अपनी बात सामने रखी थी। नेहवाल ने लिखा था कि - 'मैं यह देखकर हैरान हूं कि जब कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हमने भारत से शुरुआत की थी तो मेरे पिता की टीम अधिकारी के रूप में पुष्टि की गई थी और मैंने इसका खर्च भी दे दिया था, लेकिन खेल गांव पहुंचने पर पता चला कि उनका नाम टीम अधिकारियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वह मेरे साथ रुक भी नहीं सकते।'
उन्होंने लिखा था कि 'मेरे पिता मेरे मुकाबले भी नहीं देख सकते। न ही वह खेल गांव में प्रवेश कर सकते हैं और न ही मुझसे मिल सकते हैं। ये किस तरह की सपोर्ट है।' अपने आखिरी ट्वीट में नेहवाल ने लिखा था कि - 'मुझे हर मुकाबले में उनके सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों इस बारे में मुझे सूचना नहीं दी गई कि वे कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकते।'
उनके पिता को एकॉमडेशन मिलने के बाद नेहवाल ने कहा कि 'मैं इस मान्यता के मुद्दे के साथ मेरी मदद करने के लिए राजीव मेहता और आईओए की टीम को सभी समर्थन के लिए और राज्यवर्धन सिंह राठौर सर को धन्यवाद देना चाहूंगी। यह हल किया गया और अगर मैंने कोई भी परेशान दी है तो मैं उसके लिए माफी चाहती हूं।'गौरतलब है कि इससे पहले खेल मंत्रालय की ओर से आईओए को भेजी गई लिस्ट में से साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह, पीवी सिंधु की मां विजया पुर्सेला और शूटर हिना सिद्धू के पति और कोच रौनक पंडित का नाम हटा दिया गया था।
यह कहा गया था कि वे अपने खर्च पर जा सकते हैं। बाद में खेल मंत्रालय ने 221 खिलाड़ियों सहित 325 सदस्यीय भारतीय टीम को भेजने की अनुमति दे दी। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना के पिता, सिंधु की मां को उन 15 लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया, जिनका खर्च सरकार नहीं देगी। हालांकि इन सबके बावजूद साइना के पिता का नाम खेलगांव की लिस्ट में न होने से वे नाराज थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
