IPL 11: वार्नर के जाने से भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद में मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में दोषी पाए गए डेविड वार्नर को एक साल के लिए बैन कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें इस साल आईपीएल खेलने से भी बैन कर दिया गया है। कुल मिलाकर डेविड वार्नर इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब जिताया था। वार्नर की जगह न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन को हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है।
हालांकि विलियमसन के अलावा भारतीय स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। आपको बता दें कि टीम में शिखर धवन और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी भी हैं लेकिन भुवी को उपकप्तान बनाने का फैसला टीम की रणनीति के हिसाब ले लिया गया है।
सनराइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. षणमुगम ने एक बयान में कहा, हम केन विलियमसन को आईपीएल-2018 के लिए सनराइजर्स का कप्तान और भुवनेश्वर को उप-कप्तान नियुक्त कर काफी खुश हैं।वहीं भुवी की बात करें तो पिछले 2 सीजन से लगातार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वो लगातार दो बार पर्पल कैप भी जीत चुके हैं। भुवनेश्वर ने साल 2016 में (23 विकेट) और 2017 में (26 विकेट) हासिल किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
