ब्रिटिश मीडिया ने जमकर उड़ाया रोते हुए स्मिथ का मजाक, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया है। इसके साथ ही वे आईपीएल सीजन-11 से भी बाहर हो चुके हैं। स्मिथ को पहले राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया बोर्ड द्वारा 1 साल का बैन लगाने के बाद उन्हें आईपीएल से हटा दिया गया। वहीं वार्नर भी पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे लेकिन अब उन्हें भी हटा दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया वापस आ गए हैं। हालांकि ऑसट्रेलिया आने के बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा और सभी से मांफी मागी।

ब्रिटिश मीडिया ने लिए मजे
दरअसल स्टीव स्मिथ गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गए जिसके बाद उनके प्रति सहानुभूति देखने को मिली। कई दिग्गज उनके समर्थन में उतर आए लेकिन लेकिन ब्रिटिश अखबारों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम और स्मिथ का खूब मजाक उड़ाया है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बॉल टैंपरिंग मामले में स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर और ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया था।

'कैप्टन क्राइ बेबी'
डेली मेल के स्पोर्ट्स पेज पर स्मिथ की रोती हुई तस्वीर छापी गई जिस पर हेडिंग में 'कैप्टन क्राइ बेबी' लिखा गया है।

'आंसू, झूठ और विदाई'
अखबार द इंडिपेंडेंट ने स्मिथ की रोती हुई फोटो छापते हुए लिखा 'आंसू, झूठ और विदाई'। बता दें कि इंग्लैंज के लगभग सभी अखबारों में स्मिथ की रोती हुई फोटो छापकर उनका मजाक उड़ाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
