एशियन गेम्स में हिस्सा लेने से पहले पीवी सिंधु ने कही दिल छूने वाली बात
नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अभी हाल ही में विश्व वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर भारत का मान बढ़ाया था। वहीं सिंधु ने एशियन गेम्स की तैयारियां भी जोर-शोर से कर दी हैं। वहीं एशियन गेम्स पर रवानगी के पहले भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा है कि वह 18वें एशियाई खेलों में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी और पदक हासिल करेंगी। सिंधू ने भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों के लिए यहां आयोजित विदाई समारोह में कहा, ''बैडमिंटन मे चीन, जापान और कोरिया हमेशा से शक्ति के रूप में रहे हैं। इस बार भी भारतीय खिलाडिय़ों को इन्हीं देशों के खिलाडिय़ों से चुनौती मिलेगी।
कही दिल छूने वाली बातः सिंधू ने कहा कि इस बार हम हालांकि नए सिरे से तैयार हैं। व्यक्तिगत तौर पर मैं अच्छी लय में हूं और बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ एशियाई खेलों में हिस्सा लूंगी।'' लंदन ओलंपिक में कांस्य और इस साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली सायना नेहवाल ने कहा कि वह पदक के लिए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। सायना ने कहा, ''हमारे पास अच्छा संयोजन है। हम श्रेष्ठ टीमों को हरा सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर मैं 100 फीसदी फिट हूं और पोडियम फिनिश की उम्मीद कर रही हूं।
Story first published: Wednesday, August 15, 2018, 13:55 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
