एशियन गेम्स 2018: भारत की उम्मीदों को करारा झटका, टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने वापस लिया अपना नाम
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में शुरू होने वाले एशियन गेम्स में बस अब कुछ घंटे ही शेष हैं लेकिन उससे पहले ही भारत की उम्मीदों पर एक करारा झटका लगा है। दरअसल भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस डबल्स में 'विशेषज्ञ' जोड़ीदार नहीं मिलने के कारण इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि पेस को पेस पहले ही टॉप योजना से बाहर किए जाने से नाराज थे, लेकिन इस 45 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को एशियाई खेलों के लिए उपलब्ध रखा था, जहां उन्होंने पांच गोल्ड सहित आठ पदक जीते। ऐसे में अब इस विवाद के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
पेस ने साधा निशानाः पेस ने पीटीआई को भेजे बयान में कहा कि बड़ी मायूसी के साथ मैं यह कह रहा हूं कि मैं इंडोनेशिया में आगामी एशियाई खेलों में नहीं खेलूंगा। न्होंने कहा कि इतने हफ्तों पहले से लगातार आग्रह करने के बावजूद यह दुखद है कि हम एशियाई खेलों में दूसरी मजबूत युगल जोड़ी के लिए युगल विशेषज्ञ को टीम में शामिल नहीं कर पाए। पेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर एआईटीए दो विशेषज्ञ युगल टीमें क्यों नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि रामकुमार काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं उसके साथ डबल्स खेलना पसंद करता, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि उसके पास एकल में पदक जीतने का सुनहरा मौका है, यह उचित नहीं होगा कि मैं उसकी सर्वश्रेष्ठ स्पर्धा से उसका ध्यान भटकाऊं। गौरतलब हो कि पेस पिछले दो एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लिए थे, वे इस बार एशियन गेम्स में वापसी करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
