पोंटिंग ने बल्लेबाजों से कहा, श्रृंखला बचाना है तो रन बनाओ
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पोंटिंग ने कहा कि पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रहे होने के बाद अब उनकी टीम के लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो गया है और इसके लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी जिम्मेदार है।
बकौल पोंटिंग, "हमें अपनी भूमिका समझने की जरूरत है। खासतौर पर शीर्ष क्रम को यह समझना होगा कि एकदिवसीय मैच जीतने के लिए विकेट पर टिकना बहुत जरूरी है। आने वाले मैचों में अगर हम इसी तरह गेंदबाजों के सामने हाथ खड़े करते रहे तो हमें हारने से कोई नहीं बचा सकता।"
गुरुवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications