आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स के 3 विकेट गिरे (लीड-6)
रॉयल्स की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति पर ग्रीम स्मिथ, ली कार्सेलडाइन और नमन ओझा का विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे।
स्वपनिल असनोडकर और यूसुफ पठान क्रमश: 28 और चार रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले डेक्कन की टीम ने ड्वेन स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।
डेक्कन को पहला झटका कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में लगा था। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे गिलक्रिस्ट 21 रन के कुल योग पर यूसुफ पठान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए।
इसके बाद कुल योग में अभी 21 रन और जुड़े थे कि टीएस सुमन भी चलते बने। सुमन ने हालांकि सिद्धार्थ त्रिवेदी की गेंद पर ली कार्सेलडाइन के हाथों लपके जाने से पहले 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
डेक्कन को तीसरा झटका शानदार फार्म में चल रहे रोहित शर्मा के तौर पर लगा। वह 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर नमन ओझा के हाथों स्टंप किए गए। उस समय डेक्कन टीम का कुल योग 70 रन था।
चौथे विकेट के रूप में एंड्रयू सायमंड्स को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 19 गेंदों पर दो चाौकों और एक छक्का की मदद से तेजी से 30 रन बनाए।
इसके बाद पांचवें विकेट के रूप में चंमिडा वास आउट हुए। वह एक छक्का की मदद से 15 गेंद पर 20 रन बनाकर यूसुफ पठान की गेंद पर ली कार्सेलडाइन को कैच थमा बैठे।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न ने वेणुगोपाल राव का विकेट झटका। वह दो चौकों की मदद से सात गेंदों पर 12 रन बनाकर जडेजा को कैच थमा बैठे।
सांतवें विकेट के रूप में स्मिथ आउट हुए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। चार छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर वह पठान की गेंद पर महेश रावत को कैच थमा बैठे।
द्वारका रवि तेजा और रूद्र प्रताप सिंह क्रमश: सात और शून्य रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications