जिंबाब्वे की ओर से एम.एन. वॉलर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि प्रास्पर उत्सेया ने 21 रनों का योगदान दिया। रे प्राइस 23 और टी. मुपिरावा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। प्राइस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम ने एक समय 37 रन पर जिंबाब्वे के पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया था। हालांकि इसके बाद वॉलर, उत्सेया और प्राइस ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुतर्जा ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन ने मात्र 11 रन खर्च कर इतने ही विकेट हासिल किए।
इससे पूर्व टॉस हारने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण कर रही जिंबाब्वे की टीम ने बांग्लादेश की पारी 124 रन पर सिमट दी थी। जिंबाब्वे की ओर से रे प्राइस ने 22 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि एम. देबेंग्वा ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में आउट हो गई थी।
बांग्लादेश की ओर से रकीबुल हसन ने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान दिया, जबकि मुश्फिकुर रहीम ने 22 रन बनाए। इसके अलावा तमीम इकबाल (15), सकीबुल हसन (15), महमुदुल्लाह (14) और नसीम इस्लाम (15) रन बनाने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।