Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएई में आस्ट्रेलिया की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान

कराची, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस वर्ष अप्रैल में प्रस्तावित एकदिवसीय श्रृंखला के मद्देनजर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए मनाने में नाकाम रहा है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे तटस्थ देश में आस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी कर सकता है।

पीसीबी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि सीए किसी तटस्थ आयोजन स्थल पर श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है। पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट और सीए के शीर्ष अधिकारियों के बीच बुधवार को हुई बातचीत के बाद अब पीसीबी ने अबूधाबी या दुबई जैसे आयोजन स्थलों पर इस श्रृंखला को कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बट्ट के आस्ट्रेलिया से लौटने के साथ ही शुक्रवार को श्रृंखला का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। इस श्रृंखला के अंतर्गत पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जा सकते हैं। बट्ट ने भरोसा जताया है कि तटस्थ आयोजन स्थल पर होने के बावजूद यह श्रृंखला बेहद सफल रहेगी।

बट्ट ने मेलबर्न से आईएएनएस को बताया, "मेरा मानना है कि श्रृंखला के आयोजन में कोई बाधा नहीं है, हालांकि इसके पाकिस्तान में होने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। हम श्रृंखला की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर बातचीत कर रहे हैं। शुक्रवार को इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+