डोप आरोपों से मुक्त हुआ यह खिलाड़ी, चार साल का निलंबन भी हटा
नई दिल्ली। एथलीट जितिन पाल के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अपील पैनल ने 400 मीटर बाधा दौड़ के इस खिलाड़ी को डोपिंग आरोपों से मुक्त कर दिया और साथ ही अनुशासनात्मक पैनल द्वारा लगाए चार साल के निलंबन को भी हटा दिया।
कमरे से मिला था प्रतिबंधित पदार्थ:
नाडा के डोप नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) ने एनआईएस पटियाला में जितिन पाल के कमरे से प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम मिला था। पाल की कानूनी टीम ने तर्क दिया कि छापा मारकर सिर्फ पुलिस, सीमा शुल्क जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही चीजें जब्त कर सकती हैं।
नाडा ने छापेमारी करते हुए जितिन पॉल के कमरे से पांच इंजेक्शन कारनीटीन और 20 इंजेक्शन मनापोहाट के बरामद किए थे। इसे बाद में टेस्ट कराया गया तो पता लगा इसमें प्रतिबंधित मेलडोनियम है।
बता दें कि यह वही ड्रग्स है जिसके लिए टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को पकड़ा गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
