विवाद आस्ट्रेलिया की ओर से ही क्यों उठते हैं: यूनुस
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में अजमल ने 'दूसरा' डाला था जिस वजह से वह संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन के घेरे में आ गए। बताया जा रहा है कि उनके ऐक्शन की शिकायत आस्ट्रेलियाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने की थी।
इस विवाद पर यूनुस ने कहा, "हम हमेशा विवादों को क्यों खड़ा करते हैं? यह एक बेहतरीन खेल है। आप सभी लोग 'दूसरा' के बारे में बात कर रहे हैं। अजमल को 'दूसरा' क्यों नहीं डालना चाहिए? यह कला सिर्फ भारतीयों और पाकिस्तानियों के पास है और ऐसे में उन्हें इसकी इजाजत क्यों नहीं मिलनी चाहिए।"
दूसरी ओर इस विवाद पर नरम रुख अपनाते हुए आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, "इस विवाद से वाटसन या मेरी टीम के किसी भी खिलाड़ी को कोई वास्ता नहीं है। किसी ने भी इसकी शिकायत अंपायरों से नहीं की थी।"
गौरतलब है कि इससे पहले आस्ट्रेलियाई टीम की शिकायत के बाद ही पाक टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और श्रीलंका के स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन संदिग्ध गेदंबाजी ऐक्शन विवाद में फंस चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications