गोल्ड कप: भारत-नीरदलैंड में खिताबी भिड़ंत
चंडीगढ़, 7 फरवरी: पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत और नीदरलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। शनिवार शाम भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी, जबकि नीदरलैंड ने जर्मनी को हराकर फाइनल का सफर तय किया।
प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम समय में राजपाल सिंह ने निर्णायक गोल कर भारत को शानदार जीत दिलाई। राजपाल ने दो गोल किए जबकि इग्नेस तिर्की ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड की तरफ से निकोलस विल्सन और रिचर्ड पेथ्रीक ने एक-एक गोल किए।
इससे पहले जर्मनी को फाइनल की दौड़ से बाहर करने के लिए नीदरलैंड ने शनिवार को शानदार टीम उतारी। नीदरलैंड की ओर से वाऊटर जोली और जेरोन हर्ट्जबर्गर ने दो-दो गोल किए जबकि कोंसटांटिजीन जोंकर, रोबर्ट केम्पेरामैन और लुकास जज ने एक-एक गोल किए। जर्मनी की तरफ से एकमात्र गोल क्रिस्टोफर वेस्ले ने किया। इसके साथ ही नीदरलैंड विश्व विजेता जर्मनी को 7-1 से पराजित कर फाइनल पहुंची।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications