पेस-डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में स्वीनडन के जोहान ब्रंट्सट्रूम और हॉलैंड के जीन जूलियन रोजेर की जोड़ी को पराजित किया।
पिछले वर्ष फ्रेच ओपन का खिताब जीतने वाली इस जोड़ी ने अपना पहला मैच 6-3, 6-7 (6), 7-5 से जीता।
अगले दौर में पेस-डुल्ही का सामना जर्मनी के फिलिप मार्क्स और स्लोवाकिया के इगोर जेनले तथा स्विट्जरलैंड के येवेस अलेग्रो और जर्मनी के आंद्रेस बेक की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
भारत के एक अन्य दिग्गज महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। दोनों ने अपना पहले दौर का मुकाबला बुधवार को जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।