बेकहम 50 वर्ष की उम्र तक खेलते रहना चाहते हैं
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक फिलहाल बेकहम का प्रमुख लक्ष्य स्लोवाकिया के साथ खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर इंग्लैंड के लिए 109 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बॉबी मूर के रिकार्ड को तोड़ना है।
पत्र ने बेकहम के हवाले से लिखा है, "मैं रिटायर होने के बारे में कभी नहीं सोचता। फिलहाल तो मैं राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाकर मूर के रिकार्ड को ध्वस्त करना चाहता हूं। इसके बाद मैं विश्व कप में हिस्सा लेना चाहता हूं। मेरे पास संन्यास के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं है।"
बेकहम ने इतना जरूर कहा कि उनके टीम में रहते इंग्लैंड अगर 2010 का विश्व कप जीत लेता है तो वह उसी दिन संन्यास ले लेंगे।
बकौल बेकहम, "अपनी टीम को विश्व कप जीतते देखना मेरा सपना है। जिस दिन इंग्लैंड की टीम विश्व कप जीत लेगी, मैं फुटबाल जगत को अलविदा कह दूंगा लेकिन फिलहाल मुझसे संन्यास की बात न ही करें तो बेहतर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications