महेंद्र सिंह धोनी टैक्स भरने में भी अव्वल, चुकाई इतनी बड़ी रकम
नई दिल्ली।क्रिकेट के मैदान पर नए-नए कीर्तिमान रचने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान के बाहर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। धोनी का ये नया रिकॉर्ड टैक्स भरने का है।
खबरों के मुताबिक धोनी ने वित्त वर्ष 2017-2018 में 12.17 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा कराया है। आयकर की ये रकम बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर निशा अरोन के मुताबिक धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है।
पहले भी जमा कराई है भारी रकम
धोनी ने इस साल सबसे ज्यादा टैक्स भरने का कारनामा अपने नाम किया है। पहले के आकड़ों पर जाएं तो गत वित्तीय वर्षों में भी धोनी ने टैक्स के रूप में भारी रकम जमा कराई है।
2016-17 वित्त वर्ष में धोनी ने 10.93 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया था।वहीं धोनी ने 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे।
वर्ष 2015 में फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक, धोनी की कुल संपत्ति 111 मिलियन डॉलर यानी (करीब 765 करोड़ रुपये) थी। उस साल धोनी ने करीब 217 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसमें से 24 करोड़ रुपये के करीब उनकी सैलरी थी और बाकी पैसा विज्ञापनों के जरिये कमाया था।
गौरतलब है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और वह भारतीय टीम के लिए वनडे और टी-20 से कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।
क्रिकेट के इतर धोनी के व्यापार की बात करें तो इंडियन सुपर लीग में उनकी फुटबॉल की एक टीम है और हॉकी इंडिया लीग में वह रांची टीम के जॉइंट ओनर हैं। इसके अलावा उन्होंने 'सेवन' ने नाम से 2017 में अपनी कपड़े की ब्रैंड भी शुरू की थी। धोनी अपने शहर रांची में एक फाइव स्टार होटल बनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से इजाजत भी मांगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
