IPL 2018: डेविड वार्नर की जगह केन विलियमसन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन को अपना कप्तान चुन लिया है। विलियमसन अब डेविड वार्नर की जगह लेंगे। आपको बता दें कि डेविड वार्नर को बॉल टेम्परिंग के आरोप में एक साल के लिए बैन कर दिया है। जिसके बाद अब वे आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे। आपको बता दें कि वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर खिताब जीता था।
हैदराबाद की टीम में मनीष पांडे, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि टीम को वार्नर की कमी साफ खलेगी। वार्नर पिछले कई सीजन में हैदराबाद के लिए टॉप रन स्कोरर रहे हैं। गौरतलब है कि डेक्कन चार्जर्स के समाप्त होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 2013 में अस्तित्व में आई थी।
उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे एक प्रमुख कारण रहे हैं। पिछले सीजन में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को शामिल करना भी टीम के लिए एक अच्छा निवेश साबित हुआ। हालांकि, वे 2017 में खिताब का बचाव करने में असफल रहे।
Kane Williamson has been appointed as captain of SunRisers Hyderabad for IPL 2018. pic.twitter.com/b5SMK8086U
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 29, 2018
नीलामी के दौरान खरीदे गए खिलाड़ी
भारत- मनीष पांडे, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, सैयद खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, बासिल थम्पी, टी नटराजन, रिकी भुई, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, तन्मय अग्रवाल , मेहदी हसन।
विदेशी- रशीद खान, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्राथवेट, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन, बिली स्टेनलेक।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
