लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार पर विराट ने किया भावुक मैसेज, फैंस से की खास अपील
नई दिल्ली। जीतने की खुशी वही असली मायने में जानता है जो हारने का दर्द समझता है। खेल जगत में हार और जीत दोनों को स्वीकार करना पड़ता है। इन दिनों भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं वहीं दोनों ही मुकाबलों में भारत को मुंह की खानी पड़ी है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में विराट सेना को 31 रनों की करारी शिकस्त मिली तो लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पारी और 159 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इन दिनों विराट कोहली और भारतीय टीम की कड़ी आलोचना हो रही है। ऐसे में विराट कोहली ने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज किया है। गौरतलब हो कि लॉर्ड्स में मिली हार के बाद विराट ने कहा था कि जिस तरह का हम प्रदर्शन कर रहे थे उसके साथ हम जीतने के हकदार भी नहीं थे।
विराट इमोशनल मैसेजः विराट ने सोमवार को फेसबुक पर फैंस के लिए एक खास मेसेज भी शेयर किया और उन्हें उम्मीद बंधायी कि टीम इंडिया सीरीज में वापसी करेगी। विराट ने लिखा, 'कभी हम जीतते हैं और कभी हम सीखते हैं। आप कभी हमसे नहीं हारेंगे और हम आपसे वादा करते हैं कि हम कभी आपसे नहीं हारेंगे। हालात चाहे अच्छे रहें या बुरे रहें। गौरतलब हो कि इंग्लैंड की टीम अगर अगला टेस्ट भी जीत जाती है, तो वो सीरीज में अजेय बढ़त ले लेगी। अगला टेस्ट मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाना है। भारत के लिए एक अच्छी खबर है कि जसप्रीत बुमराह तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हो गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
