VIDEO: ...तो इस वजह से नेमार फीफा विश्वकप में मैदान पर करते थे 'नौटंकी', खुद किया खुलासा
नई दिल्ली। रूस में हुए इस बार के फीफा विश्वकप का सफऱ भले ही अब समाप्त हो गया हो लेकिन इससे जुड़ी चर्चाएं अब भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार फीफा के खिताब पर फ्रांस की टीम ने कब्जा जमाया और कई दिग्गज खिलाड़ियों की टीम और उनके प्रदर्शन ने सभी को हैरान भी किया। वहीं दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार हाल में हुए फीफा वर्ल्ड कप में अपने खेल से ज्यादा अपनी नौटंकियों की वजह से चर्चा में रहे। उनकी इस नौटंकी का सोशल मीडिया पर भी काफी मजाक बनाया गया था। हां तक कि एक आंकड़े के अनुसार नेमार ने टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैचों में 14 मिनट अपने इस ड्रामे की वजह से बर्बाद भी किए थे। अपनी इस नौटंकी पर नेमार ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए ये बड़ी बात कही है।

नेमार ने दिया बयानः
नेमार को अक्सर मैचों के दौरान गुलाटी मारते, डाइव लगाते या रेफरी से भिड़ते देखा गया। नेमार ने कहा,'मैं अपने भीतर के लड़के को जिंदा रखने के लिए लड़ता हूं। आपको लगता होगा कि मैं गिरता बहुत हूं लेकिन मैं गिरता नहीं। मैं टूट जाता हूं।' नेमार ने कहा,'मैंने आलोचना स्वीकार करने में लंबा समय लिया। मैंने आइने में खुद को देखकर पूरी तरह बदलने का वादा करने में लंबा समय लिया। लेकिन जो गिरते हैं, वही फिर उठते हैं।' नेमार की इस हरकत से मैच के दौरान रेफरियों ने उन्हें चेतावनी भी दी थी।
|
इस विश्वकप में नहीं था शानदार प्रदर्शनः
नेमार ने पूरे टूर्नामेंट में दो गोल किए थे और ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। गौरतलब है कि राउंड 16 के मुकाबले में मेक्सिको के खिलाफ ओवर रिएक्शन की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा था। दरअसल लयुन उनके पास गेंद लेने आए और उनके पैर को हल्का सा टच किया और ऐसे में नेमार मैदान पर तड़पने लगे थे। वह 5 मिनट, 29 सेकंड वैसे ही लेटे रहे। जो इस वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे लंबा फाउल का समय था। लीग मैचों की बात करें तो नेमार ने सर्बिया के विरुद्ध 56 सेकंड बर्बाद किए तो वहीं स्विट्जरलैंड के खिलाफ 3 मिनट, 40 सेकंड तक वह जमीन पर लेटे रहे।

फ्रांस ने जीता इस बार का खिताबः
रूस में हुए 21वें फीफा विश्वकप का खिताब फ्रांस ने अपने नाम कर लिया है। क्रोएशिया को हराकर फ्रांस ने यह खिताब जीता वहीं रोनाल्डो, मेसी और नेमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की टीम इस बार अपना असर दिखाने में नाकाम रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
