'गे' शख्स का मजाक उड़ाने के बाद बेन स्टोक्स ने शराब के नशे में की मारपीट
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स की मैदान के बाहर मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
एक झगड़े के संबंध में सुनवाई कर रही अदालत में कहा गया कि नशे में धुत बेन स्टोक्स ने आवेश में आकर दो लोगों को पीटकर बेहोश कर दिया। कोर्ट के सामने उन्होंने यह भी कहा कि बेन स्टोक्स ने उस रात एक शख्स के समलैंगिक होने के कारण उसका मजाक उड़ाया था और उसके मुंह पर सिगरेट बट भी फेंका था। इस मामले में रेयान अली और रेयान हेल के खिलाफ भी सुनवाई हो रही है।
एशेज नहीं खेल पाए थे स्टोक्स:
बता दें कि 25 सिंतबर को हुए इ घटनाक्रम के चलते स्टोक को टीम से निलंबित कर दिया था।जिसके चलते ववह इंग्लैंड की ओर से एशेज नहीं खेल पाए थे। यह सीरीज इंग्लैंड 0-4 से हार गया था।
फिलहाल जमानत पर हैं स्टोक्स:
इस मामले में बेन स्टोक्स फिलहाल जमानत पर हैं।अदालत में कहा गया कि स्टोक्स चाहते तो झगड़ा रुक सकता था लेकिन स्टोक्स ने बदले की भावना के साथ अन्य लोगों पर हमला किया।उन्होंने साथ के लोगों को मार कर बेहोश कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
