दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सकेंगे स्टुअर्ट क्लार्क
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक क्लार्क ने तस्मानिया के साथ शनिवार को खेले जाने वाले शेफील्ड शील्ड मुकाबले से दूर रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस से पहले हुए ऑपरेशन के बाद उनकी कोहनी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।
क्लार्क ने कहा, "मेरी कोहनी में सूजन आ जाती है। इसे लेकर मैं कुछ नहीं कर सकता। इसे पूरी तरह ठीक होने में अभी और वक्त लगेगा। मेरे ख्याल से इसमें कम से कम दो हफ्ते लग जाएंगे।"
क्लार्क के समय रहते फिट नहीं हो पाने के कारण इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के मद्देनजर आस्ट्रेलियाई टीम की तैयारियों को जबरदस्त झटका लगा है।
लंबे समय तक गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने वाले ब्रेट ली पैर की चोट के कारण पहले से ही टीम से बाहर हैं।
क्लार्क और ली के अलावा पीटर सिडल भी पैर में तकलीफ के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम के आक्रमण की कमान मिशेल जानसन के कंधों पर ही रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications