आईपीएल : सुपर किंग्स की ने स्थिति मजबूत की (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ (0) का विकेट शून्य रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था।
इसके बाद से रैना और हेडन 7.3 ओवरों में 68 रन जोड़े। खेल रोके जाने तक रैना ने जहां 16 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया था वहीं हेडन ने अपनी 28 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया था। बारिश के कारण खेल कुछ देर बाधित रहने के फिर शुरू हुआ और रैना अपने स्कोर में दो रन और जोड़कर पीयुष चावला की गेंद पर करण गोयल को कैच थमा बैठे।
खबर लिखे जाने तक दस ओवर के खेल में हेडन 44 और धौनी 14रन बनाकर खेल रहे थे।
चेन्नई की टीम ने आठ मुकाबलों से नौ अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब की टीम इतने ही मैचों से आठ अंक ही जुटा पाई है। चेन्नई टीम टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications