इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुईं बाहर
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। ऑल इंडिया महिला चयन समिति ने सोमवार को अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें कि मुख्य टीम के अलावा अभ्यास मैच के लिए भी इंडिया-ए की टीम का ऐलान कर दिया है। यह सभी मैच नागपुर में खेले जाएंगे।
- एकमात्र अभ्यास मैच 3 अप्रैल को खेला जाएगा।
- वनडे सीरीज का पहला मैच 6 अप्रैल
- दूसरा मैच 7 अप्रैल
- तीसरा मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा।
हालांकि इस टीम में पूनम राउत और मोना मेश्राम को नहीं चुना गया है। इन दोनों के स्थान पर डायलान हेमलता व देविका वैद्य को टीम में जगह मिली है। दीप्ती को इंडिया-ए टीम की कमान सौंपी गई है।
टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रोड्रिगेज, डायलान हेमलता, वेदा कृष्णामूर्ति, देविका वैद्य, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, पूनम यादव, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़।
इंडिया-ए टीम: दीप्ति शर्मा (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिगेज, देविका वैद्य, डायलान हेमलता, प्रिया पुनिया, अनुजा पाटिल, मोना मेश्राम, सुकन्या परीदा, कविता पाटिल, शांती कुमार, तनुश्री सरकार, नुजहत परवीन (विकेटकीपर), राधा यादव, टीपी कंवर।
India's ODI squad: Mithali Raj (Captain), Harmanpreet Kaur (VC), Smriti Mandhana, Deepti Sharma, Jemimah Rodrigues, Dayalan Hemalatha, Veda Krishnamurthy, Devika Vaidya, Jhulan Goswami, Shikha Pandey, Pooja Vastrakar, Ekta Bisht, Poonam Yadav, Sushma Verma (wk), R Gayakwad
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 26, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
