INDvsENG: तीसरे टेस्ट में भारत करेगा धमाल! इस दिग्गज की हुई टीम में वापसी
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दो मुकाबले में हार के बाद भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से चोटिल चल रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। गौरतलब हो कि वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। हालांकि उनकी कमी भारत को दोनों ही मुकाबलों में खली है, लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है जब वो 18 अगस्त से होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलते दिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लॉर्ड्स में मिली शर्मनाक हार पर विराट ने किया भावुक मैसेज, फैंस से की खास अपील
बता दें कि इंग्लैंड ने भारत पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। वहीं भारत को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन जबकि दूसरे में पारी और 159 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इन दोनों मैचों में बुमराह की कमी काफी महसूस हुई। बुमराह अगर लौटते हैं, तो टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। ऐसे में बुमराह, ईशांत और मोहम्मद शमी पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। ऐसे में अगर बात करें तो निश्चित रूप से तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारत की स्थिति ज्यादा मजबूत नजर आएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
