PICS: इस अमेरिकन स्टार संग जल्द ही शादी रचाएंगे बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स !
नई दिल्ली। खिलाड़ियों और सिनेमा जगत के लोगों के बीच नजदीकियों के कई किस्से आम हैं। कभी-कभी कुछ दोस्ती के रिश्ते प्यार में भी बदल जाते हैं और फिर धीरे-धीरे वो प्यार शादी के रिश्ते में बदल जाता है। ऐसी ही एक चर्चा इन दिनों भी आम हो रही है, दरअसल मशहूर अमरीकी सिंगर और एक्ट्रैस जेनिफर लोपेज अपनी क्यूट और बोल्ड अंदाज के कारण अक्सर चर्चाओं में रहती हैं वहीं इस बार उनकी चर्चा की वजह अलग है। दरअसल जेनिफर लोपेज बीते दिनों अपने बेसबॉल प्लेयर ब्वॉयफ्रैंड के साथ यॉट पर छुट्टियां मनाते देखी गई थी। जैनिफर की एक उंगली में रिंग भी देखी गई जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 49 साल की यह सैलिब्रिटी जल्द ही एलेक्स रोड्रिग्स से चौथी शादी कर सकती हैं।
शादी की बात करें तो जैनिफर इस वजह से भी काफी मशहूर रही हैं, दरअसल जैनिफर ने पहली शादी 1997 में ओजानी नोआ से की थी जोकि एक ही साल चल सकी थी। वहीं इसके बाद क्रिस जूड से 2001 से लेकर 2003 तक रिश्ता चला। फिर जैनिफर की जिंदगी में मार्क एथॉनी आए। 2004 से लेकर 2014 तक करीब 11 साल यह रिश्ता बना रहा। अब चार साल अकेले रहने के बाद जैनिफर किसी के इतनी करीब देखी जा रही हैं।
बता दें कि अपने खूबसूरत फिगर और अदाओं के चलते करोड़ों फैंस बनाने वाली जैनिफर कई रियालिटी शो जज भी कर चुकी हैं। 30 से ज्यादा फिल्में और 11 से ज्यादा टैलीविजन शो करने वाली जैनिफर की कुल कमाई 2014 में 320 मिलीयन डॉलर आंकी गई थी। फरवरी में मिनीसोटा में हुए कंसर्ट के दौरान लोपोज ने एलेक्स से अपना रिश्ता स्वीकार करते हुए स्टेज से कहा था कि आज हमारे रिश्ते को पूरा एक साल हो गया है। इस समय ज्यादा भावुक न होते हुए मैं सिर्फ आपके लिए कई गीत पेश कर रही हूं। लव यू। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनो जल्द ही शादी के बंधन में नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WWE: पॉर्न इंडस्ट्री में किस्मत आजमा चुकी हैं ये महिला रेसलर्स, देखें PICS
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications




