INDvsENG: दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले गांगुली और सहवाग ने दी कोहली को 'विराट' सलाह

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। पहले मुकाबले में भारत को मिली 31 रनों की करारी हार के बाद विराट सेना किसी भी हाल में दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतना चाहेगी। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट में मौका नहीं दिया है वहीं डेविड मलान की जगह ओली पोप को टीम में शामिल किया है। वहीं पहले मुकाबले में मिली हार के बाद सभी खिलाड़ी विराट को तरह-तरह से नसीहत दे रहे हैं, वहीं दूसरा मुकाबला है भी क्रिकेट का मदीना कहे जाने वाले लार्ड्स पर तो ऐसे में विराट के सामने मजबूत चुनौती है। वहीं पूर्व कप्तान गांगुली औऱ दिग्गज बल्लेबाज सहवाग ने भी विराट को कुछ अहम सलाह दी है।
|
वीरेंद्र सहवाग ने दी अहम सलाहः
ओली पोप को मलान की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल किए जाने को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट करते हुए एक अहम सलाह भी दी है। वीरू ने ट्वीट में लिखा, 'इंग्लैंड के लिए पोप खेल सकते हैं, क्या दूसरे टेस्ट में भारत को पुजारा को खिलाना चाहिए? आखिरकार ये लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। गौरतलब हो कि हले टेस्ट में पुजारा नहीं खेले थे और भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे थे। कप्तान विराट कोहली के अलावा और कोई भी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका था।
|
गांगुली ने भी दी सलाहः
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'अगर आपको टेस्ट मैच जीतना है तो हरेक बल्लेबाज को रन बनाने होंगे। उन्होंने कहा, 'यह पांच मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट है और मेरा मानना है कि टीम में वापसी करने और अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। वहीं गांगुली ने कहा कि विराट को अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए क्योंकि अक्सर विराट पर आरोप लगता है कि वो खिलाड़ियों को ज्यादा मौका नहीं देते हैं।

लार्ड्स पर खेला जाना है मुकाबलाः
गौरतलब हो कि एजबेस्टन में भारत को 31 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा मुकाबला 9 अगस्त से लंदन के लार्ड्स मैदान पर खेला जाना है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जरूर जीतना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम के लिए उसकी बल्लेबाजी ही पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी थी, ऐसे में विराट सेना इस संकट से जरूर उबरना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
