INDvsENG: हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने कसा तंज, कही चौंकाने वाली बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी फिरकी का जादू दिखाने वाले हरभजन सिंह ने भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय टीम की कई कमियों को उजागर किया है और साथ ही साथ हरभजन ने कहा कि 24 वर्षीय हार्दिक ऑलराउंडर के टैग के हकदार नहीं है। गौरतलब को कि इंग्लैंड के साथ खेले गए अभी तक दो टेस्ट मैचों में भारत को हार का सामना ही करना पड़ा है। वहीं पांड्या की अगर बात करें तो पांड्या ने चार पारियों में 90 रन बनाए हैं जबकि उन्हें अब तक केवल तीन विकेट हासिल हुए हैं। ऐसे में हरभजन ने पांड्या पर निशाना साधते हुए आज तक के साथ बातचीत में कहा, 'बल्लेबाज के तौर पर पंड्या ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हैं और कप्तान को उनकी गेंदबाजी पर बहुत अधिक भरोसा नहीं है।
गौरतलब हो कि भज्जी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और क्रिस वोक्स के खेल की पंड्या के प्रदर्शन के साथ तुलना करते हुए यह बात कही। वहीं अगर इंग्लैंड के इन तीन खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मेजबान देश के इन तीन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हरभजन ने कहा, हमें हार्दिक के नाम के आगे से लगा ऑलराउंडर का टैग हटाना होगा। ऑलराउंडर खेल के दोनों विभागों में योगदान देता है जैसा कि स्टोक्स और कुरेन ने पहले टेस्ट और क्रिस वोक्स ने लॉर्ड्स के दूसरे टेस्ट मैच में किया। बता दें कि एजबेस्ट में 31 और लार्ड्स में पारी और 159 रनों की हार के बाद भारत आलोचकों के निशाने पर है, वहीं भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 18 अगस्त से नॉटिंघम में होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
