एशियन गेम्स 2018: स्टार खिलाड़ी दीपिका को हुआ डेंगू, टीम के साथ नहीं जा सकीं जकार्ता
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में कुछ ही घंटे बाद शुरू हो रहे एशियन गेम्स की अगर बात करें तो भारत को इस प्रतियोगिता से काफी उम्मीदें हैं। वहीं अगर निशानेबाजी की बात करें तो भारत को इस खेल में गोल्ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और उसका कारण भी था स्टार खिलाड़ी दीपिका कुमारी का होना जिन्होंने अभी हाल ही में जर्मनी में भारत को गोल्ड जिताया था। हालांकि फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, दरअसल द ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक दीपिका कुमारी इस वक्त डेंगू से पीड़त हैं। जिसके चलते वह जकार्ता रवाना नहीं हो सकी हैं।
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2018: भारत की उम्मीदों को करारा झटका, टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने वापस लिया अपना नाम
खबर के मुताबिक आर्चरी फेडरेशन को दीपिका अस्वस्थ होने की खबर उस वक्त लगी जब वह मंगलवार इंडोनेशिया जाने के लिए अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट नहीं पहुंचीं। आर्चरी की टीम दीपिका के बिना रवाना हो गई है और अब फेडरेशन ने उनके लिए शुक्रवार की फ्लाइट में टिकट बुक करा दिया है। दीपिका शियन गेम्स में रिकर्व के टीम इंवेंट इंडिविजुअल इवेंट में हिस्सा लेंगी जो 22 अगस्त से शुरू होंगे। ऐसे में भारत को उम्मीद होगी कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करें बता दें कि इससे पहले 2012 लंदन ओलिंपक से पहले भी उनकी टीम बीमार हुई थी और बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए कंपटीशन से बाहर हो गई थीं।
Story first published: Friday, August 17, 2018, 9:37 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
