INDvsENG: लार्ड्स टेस्ट के लिए भी फिट नहीं हो सके बुमराह, भारत को लगा झटका
नई दिल्ली। इंग्लैंड दोरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का सफर मिला-जुला रहा है। हालांकि अब वनडे और टी-20 सीरीज के बाद सभी की निगाहें 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज पर है जहां पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 31 रनों की करारी शिकस्त दी है। बता दें कि भारत को अगला मुकाबला 9 अगस्त से लंदन स्थित लार्ड्स के मैदान पर खेलना है। हालांकि इस बेहद अहम मुकाबले से पहले एक बार फिर भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट से पहले फिट नहीं हो सके हैं।
गौरतलब हो कि बुमराह अभी बाएं हाथ के अंगूठे फ्रैक्चर से नहीं उबर सके हैं। बता दें कि यह चोट उन्हें जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान लगी थी। इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह अगर फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन अब यह साफ हो गया कि वह लॉर्ड्स में शुरू हो रहे मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं इस बाबत भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने कहा है, ' वह (बुमराह) गेंदबाजी के लिए फिट हैं लेकिन अभी उसे मैच में उतारना जल्दबाजी होगी उसके हाथ से पहले प्लास्टर हटना जरूरी है। वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.'
दरअसल बुमराह नेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन यह देखा गया है कि वह कैच पकड़ने का अभ्यास सॉफ्ट बॉल से कर रहे हैं। साथ ही जब वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं तब उन्हें दिक्कत होती है. यानी बुमराह के अंगूठे को पूरी तरह से दुरुस्त होने मे अभी वक्त लगेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
