इंग्लैंड में कुछ इस तरह फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए 'गब्बर' धवन और विराट कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम लगभग तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड में है। ऐसे में भारतीय टीम ने टी-20 और वनडे मुकाबलों की सीरीज खेल ली है। वहीं धोनी समेत कई खिलाड़ी अब वनडे सीरीज के बाद भारत वापस लौट आए हैं लेकिन जो खिलाड़ी इंग्लैंड में है वो इस समय अगले टेस्ट के मुकाबले से पहले मिले इस लंबे समय में फैमिली के साथ अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अक्सर विराट और अनुष्का इंग्लैंड में सैर करते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी एत तस्वीर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। उनके अलावा टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन और उनकी फैमिली भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साथ में मस्ती कर रही है। शिखर धवन ने शुक्रवार को विराट और अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
|
शिखर धवन ने शेयर की फोटो
शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'गलियों में इन दो 'अनजानों' के साथ घूमते हुए।' इस फोटो में शिखर के अलावा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी और बेटा जोरावर भी नजर आ रहे हैं।
| |
विराट ने अनुष्का के साथ डाली तस्वीर
विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है। विराट और अनुष्का कार में बैठे हैं। विराट-अनुष्का की इस तस्वीर को अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

1 अगस्त से है टेस्ट मुकाबला
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की जिसके बाद उसे वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से बर्मिंघम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला अगले महीने 7 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया एसेक्स के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच 25 जुलाई से खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
