Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IND: विराट कोहली ने फैन्स से की अपील, कहा- सिर्फ एक टेस्ट मैच से ...

नई दिल्ली। लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने प्रशंसकों से अपील की है। पहले मैच में विराट के अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला था। भारत को पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व संध्या पर विराट ने कॉफ्रेंस में कहा कि हमें इतनी जल्दी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। बतौर टीम हम संयम बनाए रखते हैं। हमारे लिए असफलता का कोई तरीका नहीं होता इतनी जल्दी अनुमान लगाना ठीक नहीं होता। जहां तक विकेट गिरने का सवाल है तो यह तकनीक से ज्यादा मानिसक स्थिति से जुड़ा मसला अधिक है।

शुरुआती ओवर की रणनीति:
कोहली ने कहा कि शुरुआती 20-30 गेंदों को खेलने की रणनीति तय होनी चाहिए अगर आप इस दौरान आक्रामक खेल खेलते हैं तो गलत है आपको संयम से खेलना होगा।
कोहली ने कहा, 'बाहर से देखने पर यह बहुत बुरा लगता है विशेषकर तब जबकि यह टेस्ट क्रिकेट हो और हम इंग्लैंड में खेल रहे हों, जहां यह हर हाल में मुश्किल होना है। लेकिन हमें केवल गलतियों में कमी करने की जरूरत है और इससे आगे हमें बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

खुद की कप्तानी का बचाव:
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं ,इस संबंध में कोहली ने खुद का बचाव करते हुए खुद क सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही। कोहली ने कहा कि 'एक कप्तान के रूप में मैं जितना प्रयास कर सकता हूं कर रहा हूं और टीम प्रबंधन से भी मुझे लगातार फीडबैक मिलता रहता है। लोगों का खेल को देखने का अपना नजरिया होता है और कप्तानी के मामले में उनके अपने विचार होते है लेकिन मुझे लगता है कि मेरा सभी खिलाड़ियों के साथ अच्छा संवाद है।'

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 9:16 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+