Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेबी बंप के साथ टेनिस खेलती नजर आईं सानिया मिर्जा, देखें Video

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा कुछ दिनों में मां बनने वाली हैं।सानिया को बेबी बंप के साथ कई जगहों पर शापिंग और मस्ती करते देखा गया है। सानिया अपने इन खूबसूरत पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार सानिया ने कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

👀💫🍁🍂 📸 - @digitaldiarybyzoya

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

सानिया मिर्जा की डिलीवरी में तकरीबन दो महीने का वक्त बचा है। ऐसे में सानिया मिर्जा अपने टेनिस को एंज्वॉय कर रही हैं। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा भी है कि- आप एक टेनिस प्लेयर को कोर्ट से तो दूर रख सकते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के भीतर से टेनिस को नहीं निकाल सकते।

मिर्जा-मलिक होगा बच्चे का सरनेम:
बता दें, पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी सानिया इस समय गर्भवती हैं। दोनों ने अपने बच्चे को मिर्जा-मलिक सरनेम देने का फैसला किया है। सानिया का कहना है कि मैं खुले विचारों वाले परिवार से आती हूं और मेरे पति शोएब की सोच भी ऐसी ही है,मुझे बेटा हो या बेटी हम अपनी औलाद को 'मिर्जा-मलिक' का सरनेम देंगे।

2020 ओलंपिक में वापसी की चाह:
महिला युगल वर्ग में पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 सानिया अक्टूबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सानिया ने कहा, "हम अब भी 2018 में हैं और मेरा लक्ष्य निश्चित तौर पर वापसी की कोशिश और 2020 ओलम्पिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करना है।

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 11:21 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+