Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 11: मुंबई बनाम आरसीबी मैच के दौरान बड़ी चूक, नो-बॉल चेक करने के लिए दिखाई गई गलत फुटेज

मुंबई। आईपीएल 11 का 14वां मुकाबला मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 46 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। वैसे तो ये मैच विराट कोहली और रोहित शर्मा की पारी के लिए याद किया जाएगा लेकिन इस मैच में एक ऐसी गलती भी हुई जिसे बेहद अनोखा कहा जा रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी एकतरफा मुकाबले में हार ही रही थी कि तभी उमेश यादव भी 1 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। अंपायर ने ये देखने के लिए कि कहीं डिलीवरी नो-बॉल तो नहीं, रीप्ले का सहारा लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है कि इस दौरान जिस फुटेज को दिखाया गया वह किसी और ही डिलीवरी की थी।

@ronak_169 ‏नाम के ट्विटर हैंडलर ने ये दावा किया है कि उमेश यादव के लिए जो गेंद बुमराह ने फेकी थी वो कोई और थी जबकि जो दिखाई हई वो अलग थी। यही नहीं इस हैंडल से ये वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि रीप्ले में दिखाई जा रही फुटेज के वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड पर खुद उमेश यादव खड़े हैं। हालांकि इस छोर पर खड़े बल्लेबाज का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा लेकिन इस शख्स का कहना है कि उस वक्त नॉ स्ट्राइकर छोर पर विराट कोहली होने चाहिए थे लेकिन जो बैट्समैन दिख रहा है उसके बल्ले का स्टीकर उमेश यादव के स्टीकर से मिल रहा है, जबकि कोहली एमआरएफ का स्टीकर इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि ये टेक्नीकल एरर हो सकती है। लेकिन इस गलती से रिजल्ट तय होने वाला नहीं थी। क्योंकि उस समय आरसीबी के जीत के लिए 13 गेंदों में 77 रन चाहिए थे। कुल मिलाकर मुंबई ने मैच 46 रनों से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (52 गेंदों में 94 रन) और ईविन लुईस (42 गेंदों में 65 रन) ने तूफानी पारी खेली। वहीं जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद विकटों की झड़ी लग गई। एक छोर से कोहली डटे रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में कोहली 62 गेंदों में 92 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 16:53 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+