Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया को तरजीह देना मलिक को भारी पड़ा

पिछले दिनों मलिक अभ्यास सत्र से गायब रहे थे। दरअसल, मलिक पत्नी सानिया मिर्जा के साथ होने की वजह से अभ्यास सत्र में नहीं पहुंचे थे। टीम प्रबंधन ने मलिक के इस व्यवहार की वजह से ही उन्हें आखिरी एकादश से बाहर रखने का फैसला किया।

पाकिस्तानी टीम के प्रबंधन ने मलिक की जगह युवा ऑल-राउंडर अजहर अली को मौका देने का फैसला किया। अजहर युवा बल्लेबाज उमर अमीन के साथ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कप्तान शाहिद अफरीदी ने मलिक जैसे खिलाड़ी की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। इसके कुछ दिनों बाद प्रतिबंध झेल रहे मलिक की टीम में वापसी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+